logo

लोहरदगा : युवती से शादी करने कोर्ट पहुंचे युवक की दूसरे समूह के लोगों ने की पिटाई, हालत गंभीर होने पर RIMS रेफर

beating.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले में एक युवक को दूसरे धर्म की युवती से प्यार कर रजिस्टर मैरिज करने का सपना देखना भारी पड़ गया। भंडरा थाना क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय यूवक और गुमला जिले की दूसरे धर्म की लड़की कॉलेज के समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों बालिग हैं और रजिस्टर मैरिज कर जीवन भर साथ रहना चाहते थे। इसी को लेकर शुक्रवार को युवक अपने दो दोस्तों के साथ लोहरदगा कोर्ट परिसर में शादी के लिए पहुंचा था।

कोर्ट परिसर में दूसरे समहू के कुछ युवकों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने प्रेमी युगल और उनके दोनों दोस्तों को जबरन उठा लिया और बेरहमी से मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक और उसके दोस्तों को थाना लाया गया, जहां उन्हें कई घंटों तक बैठाकर रखा गया।

मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसके शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान हैं। युवक को इलाज में देरी की गई, जिससे हिंदू संगठनों में थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के खिलाफ आक्रोश देखा गया। घटना के करीब 5 घंटे बाद युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। युवक ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे, लेकिन धर्म अलग होने के कारण उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest